जीत रहा नॉस्टेल्जिया! सनी की ‘बंटवारा 1947’ से आगे इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’, तगड़ी है एडवांस बुकिंग – awaarapan 2 vs batwara 1947 box office clash advance booking record tmovj


बॉलीवुड के लिए ये हफ्ता बेहद खास होने वाला है. दो मच-अवेडेट फिल्में- आवारापन 2 और बंटवारा 1947 थिएटर्स में रिलीज होने के लिए तैयार हैं. दोनों ही फिल्मों का लोगों के बीच बज है. सनी देओल अपनी फिल्म को अलग-अलग जगह जाकर प्रमोट कर रहे हैं. वहीं आवारापन 2 के मेकर्स अपने गानों और नॉस्टेल्जिया के दम पर हाइप क्रिएट कर रहे हैं. 

इमरान मार रहे बाजी

आवारापन 2 और बंटवारा 1947, दोनों ही फिल्मों की एडवांस बुकिंग चालू हो गई हैं. बीते कुछ दिनों में दोनों फिल्मों में से ऑडियंस किसके लिए कितनी एक्साइटेड है, इसका अंदाजा भी लग चुका है. एडवांस बुकिंग के आंकड़ों को अगर देखा जाए, तो इमरान हाशमी स्टारर आवारापन 2 काफी आगे नजर आई है. 

सैकनिल्क की रिपोर्ट अनुसार, आवारापन 2 को ऑडियंस का अच्छा सपोर्ट मिल रहा है. मंगलवार 11 अगस्त की रात 8 बजे तक इमरान की फिल्म ने देश की बड़ी मल्टीप्लेक्स चेन में करीब 20,300 टिकट बेच डाले जिससे ग्रॉस कलेक्शन अनुमानित 86 लाख रुपये पहुंच चुका है. वहीं बंटवारा 1947 के करीब 4,900 टिकट ही बिक पाए, जिससे इसका ग्रॉस कलेक्शन अनुमानित 20 लाख रुपये तक ही आया है.

अगर ब्लॉक्ड सीट्स की बात करें, तो आवारापन उससे1.9 करोड़ रुपये आराम से कमा लेगी. वहीं बंटवारा 1947 सिर्फ 88 लाख रुपये के आसपास कमाएगी. इमरान हाशमी की फिल्म अगर इसी मोमेंटम के साथ आगे बढ़ती जाती है, तो अपने पहले दिन शुक्रवार 14 अगस्त को ये डबल डिजिट में करीब 14-17 करोड़ रुपये की ओपनिंग लेगी. दूसरी तरफ सनी देओल की फिल्म बंटवारा 1947 अपने पहले दिन सिर्फ 8-10 करोड़ रुपये ही कमा सकेगी.

आवारापन 2 को मिल रहे कम शो!

पिंकविला की रिपोर्ट अनुसार, एडवांस बुकिंग में तो आवारापन 2 आगे है मगर शोज के मामले में बंटवारा 1947 बाजी मार रही है. इमरान की फिल्म को थिएटर में उतने शो नहीं मिल रहे हैं. इसकी एक वजह ये सामने आ रही है कि चूंकि पीवीआर आईनॉक्स सनी देओल की बंटवारा 1947 का डिस्ट्रीब्यूटर है, इसलिए उसे वहां ज्यादा शो और स्क्रीन मिल रही हैं, जबकि एडवांस बुकिंग में वो इमरान की आवारापन 2 से काफी पीछे है. 

हालांकि अभी दोनों फिल्मों को रिलीज होने में पूरे दो दिनों का समय बचा है. जैसे-जैसे आखिरी दिन पास आएंगे, फिल्मों की कमाई और शोज में उतार-चढ़ाव नजर आते रहेंगे. 

—- समाप्त —-



Source link

Scroll to Top