‘चांद’ जैसे भाई के लिए Asha Bhosle ने गाया था प्यारा गीत, 61 सालों से रक्षाबंधन पर गूंज रहा है पुराना गाना


एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। रक्षाबंधन का पावन पर्व बहुत जल्द सेलिब्रेट किया जाएगा। भाई-बहन के प्यार का प्रतीक ये फेस्टिवल हमेशा से खास रहा है। हिंदी सिनेमा में भी रक्षा बंधन को लेकर कई सारे शानदार गीत बनाए गए हैं, जो इस त्योहार का जश्न दोगुना कर देते हैं। 

इस आधार पर हम आपको लोकप्रिय गायिका आशा भोसले (Asha Bhosle) के एक ऐसे कल्ट गाने के बारे में बताने जा रहे हैं, जो पिछले 61 सालों से रक्षा बंधन पर धूमधाम से गूंजता हुआ सुनाई दे रहा है। आइए जानते हैं वह कौन सा गीत है। 

आशा भोसले का रक्षा बंधन स्पेशल सॉन्ग

हिंदी सिनेमा की महान गायिका के तौर पर आशा भोसले को याद किया जाता है। 6 दशक से लंबे सिंगिंग करियर के दौरान आशा ताई ने एक से बढ़कर एक गीत गाए। इस दौरान उन्होंने भाई-बहन के प्यार को समर्पित एक कमाल का गाना भी गाया था, जिसे साल 1965 में रिलीज किया गया था। उस गाने के बोले थे- मेरे भैया मेरे चंदा… (Mere Bhaiyaa Mere Chanda)।

https://www.youtube.com/<a href="https://www.amazon.in/s?k=watch&tag=proffercoupon-21" rel="nofollow sponsored" class="amazon-affiliate-link" target="_blank">watch</a>?v=N9dfJcOWXcs

हर बहन अपने भाई की कलाई पर राखी बांधते वक्त आशा भोसले द्वारा गाए गए इस गाने को एक बार जरूर गुनगुनाती है। कुल मिलाकर कहा जाए काजल फिल्म का ये प्यार भरा गीत काफी शानदार है और रक्षा बंधन का जश्न इस सॉन्ग के बिना अधूरा सा माना जाता है। 

फिल्मी गाने रक्षा बंधन की शान

लंबे अरसे से देखा जा रहा है कि हिंदी सिनेमा के फिल्मी गाने ही रक्षा बंधन के त्योहार का जश्न दोगुना करते हैं। आशा भोसले के मेरे भैया मेरे चंदा… के अलावा उनकी बहन और स्वर कोकिला रहीं लता मंगेशकर ने भी करियर में भाई-बहन के पावन रिश्ते को लेकर एक से बढ़कर एक गीत गाए थे, जो आज भी राखी के फेस्टिवल पर खूब बजते हैं। 



Source link

Scroll to Top