Rashifal, 10 May 2026: कल यानी 10 मई का राशिफल बता रहा है कि चंद्रमा का गोचर कल मकर उपरांत कुंभ राशि में होगा। चंद्रमा का यह गोचर धनिष्ठा नक्षत्र से हो रहा है। इस गोचर में चंद्रमा कल गुरु के नवम भाव में रहेंगे जिससे कल चंद्रमा और गुरु के बीच नवम पंचम योग बनेगा। साथ ही कल चंद्रमा से दूसरे भाव में मंगल के होने से सुनफा योग बनेगा। इसके साथ ही कल रविवार के दिन सूर्य और बुध की युति भी मेष राशि में होने से बुधादित्य योग भी प्रभावी रहेगा। ऐसे में कल रविवार का दिन मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा, जानें कल 10 मई का राशिफल।

मेष राशि, कमाई के साथ खर्च भी बढ़ेगा
मेष राशि के जातकों के लिए कल रविवार का दिन लाभ के साथ खर्चीला भी रहेगा। आपको अपने बजट का ध्यान रखते हुए काम करना चाहिए अन्यथा बाद में आपको परेशानी हो सकती है। किसी पारिवारिक समस्या की वजह से आपको समय और धन दोनों खर्च करना पड़ सकता है। आपके सितारे कह रहे हैं कि आपको जरूरी काम दिन के पहले भाग में ही पूरा कर लेना चाहिए नहीं तो आप उलझ सकते हैं। किसी मित्र या सगे संबंधी से मिलने का संयोग बन सकता है।
भाग्य आपका 81 प्रतिशत तक साथ दे सकता है।
वृषभ राशि, प्रेम और आपसी विश्वास बढ़ेगा
वृषभ राशि के जातकों के लिए कल रविवार का दिन अच्छा है। आप लंबे समय से अटके अपने जरूरी काम को पूरा कर पाएंगे। आर्थिक मामलों में आपको अपने प्रयास का लाभ मिलेगा। कमाई में वृद्धि होने से आपका मन प्रसन्न होगा। लव लाइफ में प्रेम और आपसी विश्वास बढ़ेगा। सेहत भी आपकी अच्छी रहेगी। रचनात्मक और मनोरंजक कार्यक्रम का आप आनंद ले पाएंगे। धार्मिक विषयों में भी आपकी रुचि रह सकती है। मित्रों से आपको सहयोग मिलेगा।
भाग्य आपका 88 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।
मिथुन राशि, कोई प्रसन्नता दायक खबर मिल सकती है
मिथुन राशि के लोगों के लिए कल का दिन सामान्य रूप से राहत देने वाला रहेगा। आपकी कार्य योजना सफल रहेगी। नौकरी में आपका प्रभाव और सम्मान बढ़ेगा। कुछ उलझन भी लाइफ की बनी रहेगी लेकिन उसका भी समाधान आप धैर्य पूर्वक कर पाएंगे। आपको परिवार के साथ मनोरंजक समय बिताने का मौका मिलेगा। जीवनसाथी के साथ आपका प्रेम और सहयोग बना रहेगा। दूर रहने वाले सगे संबंधियों से आपकी लंबी बात हो सकती है। कोई प्रसन्नता दायक खबर मिलने से आपको खुशी होगी। उपहार और सम्मान भी मिल सकता है। सामाजिक क्षेत्र में गतिविधि से प्रभाव बढ़ेगा।
भाग्य आपका 85 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।
कर्क राशि, अनचाहे खर्च का सामना करना पड़ सकता है
कर्क राशि के जातकों के लिए कल का दिन मिलाजुला रहेगा। आपको आर्थिक मामलों में संयम से रहना होगा नहीं तो अनचाहे खर्च का सामना करना पड़ सकता है। सेहत के मामले में आपको अपना ध्यान रखना होगा। आपके सितारे बताते हैं कि आपको किसी सगे संबंधी की वजह से मानसिक तनाव मिल सकता है, दूसरों के मामलों में दखल देने से बचना चाहिए। वाहन और बिजली के उपकरण पर धन खर्च हो सकता है। जीवनसाथी के साथ विवाद में उलझने से बचें। लव लाइफ में आप प्रेमी के साथ रोमांटिक समय बिता सकते हैं। कुछ अनचाहे काम भी करने होंगे जिससे मन खिन्न हो सकता है।
भाग्य आपका 76 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।
सिंह राशि, कमाई में वृद्धि होगी
सिंह राशि के लोगों के लिए कल का दिन सफलता और उत्साह से भरपूर रहेगा। चंद्रमा सप्तम में रहेंगे जबकि राशि स्वामी सूर्य भाग्य भाव में संचार करेंगे ऐसे में बुद्धि खूब चलेगी और आप कूटनीतिक दांव पेंच भी अच्छा चला पाएंगे। राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में आपकी सक्रियता और सजगता का आपको फायदा मिल पाएगा। किसी वरिष्ठ व्यक्ति से सहयोग और लाभ प्राप्त कर पाएंगे। तकनीकी ज्ञान का आपको फायदा मिलेगा। जो लोग बिजली या वाहन के कारोबार से जुड़े हुए हैं उनकी कमाई में वृद्धि होगी। पारिवारिक जीवन में कुछ उलझन महसूस कर सकते हैं लेकिन आपको पिता से सहयोग प्राप्त होगा। सेहत की अनदेखी से बचना होगा। सकारात्मक रहें और तनाव लेने से बचे।
भाग्य आपका 86 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।
कन्या राशि, मनोरंजक समय बिताने का मौका मिलेगा
कल यानी 10 मई का दिन कन्या राशि के जातकों के लिए सुखद और उत्साहवर्धक रहेगा। राशि से छठे भाव में चंद्रमा का गोचर आपको चतुर बुद्धि और काम में तेजी लाने की क्षमता प्रदान करेगा। आप परंपरा से हटकर कुछ नया और इनोवेटिव कर सकते हैं। परिवार के साथ आपको मनोरंजक समय बिताने का मौका मिलेगा। शिक्षा प्रतियोगिता में भी आप बेहतर प्रदर्शन कर पाएंगे। कुछ नए संपर्क भी बनेंगे। विरोधी और शत्रु आपकी क्षमता और प्रतिभा से हैरान रहेंगे और आपका अहित नहीं कर पाएंगे। सुख साधनों पर आप धन खर्च कर सकते हैं। पड़ोसियों और मित्रों से सहयोग मिलेगा। लव लाइफ के मामले में दिन आपके पक्ष में रहेगा। माता से आपका मधुर संबंध बना रहेगा।
भाग्य आज 88 प्रतिशत तक आपके पक्ष में रहने वाला है।
तुला राशि, बड़ी चाहत पूरी हो सकती है
तुला राशि के जातकों के लिए कल रविवार का दिन मनोरंजक और यादगार रहने वाला है। आपको जीवनसाथी और बच्चों की ओर से खुशी मिलेगी। लव लाइफ में भी आपको भाग्य का साथ मिलेगा और प्रेमी के साथ आप यादगार पलों को बिता सकते है। आपके सितारे बताते हैं कि आपको बिजनेस में लाभ मिलेगा। किसी अनुभवी व्यक्ति के मार्गदर्शन और सहयोग से भी आपको फायदा मिल सकता है। आपकी कोई बड़ी चाहत पूरी हो सकती है। किसी शुभ मांगलिक काम में भाग लेने का मौका मिल सकता है। सगे संबंधियों में आपका सम्मान और प्रभाव बढ़ेगा। अपने लिए सुख साधनों से संबंधित वस्तुओं की खरीदारी कर सकते हैं। शाम से रात तक का समय आनंददायक रहने वाला है।
भाग्य आपका 87 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।
वृश्चिक राशि, कामकाज में आपके गति आएगी
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए कल 10 मई का दिन खर्चीला लेकिन सुखद रहेगा। कुछ अचानक आने वाले खर्च की वजह से आपका बजट प्रभावित हो सकता है। कामकाज में आपके गति आएगी। वाहन और घरेलू जरूरतों पर धन खर्च हो सकता है। आपको उपहार और कोई सरप्राइज मिल सकता है। माता के साथ आपका मधुर संबंध रहेगा। आप परिवार के साथ छोटी दूरी की यात्रा पर भी जा सकते हैं। कोई लंबे समय से अटका काम पूरा हो सकता है। लव लाइफ में आपको प्रेमी के साथ तालमेल बनाकर रखना होगा नहीं तो किसी बात को लेकर मतभेद हो सकता है। बच्चों की सेहत को लेकर चिंता हो सकती है।
भाग्य आपका 82 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।
धनु राशि, बिजनेस में कमाई अच्छी रहेगी
धनु राशि के जातकों के लिए कल यानी रविवार का दिन जोखिम से बचने की सलाह दे रहा है। आपको माता की सेहत का ध्यान रखना होगा वैसे आपके बीच तालमेल और प्रेम बना रहेगा। भाई बहनों से आपको सहयोग मिलेगा। आर्थिक मामलों में दिन मिलाजुला रहेगा। बिजनेस में कमाई अच्छी रहेगी, किराना और गृह निर्माण संबंधी वस्तुओं के कारोबार से जुड़े जातकों की कमाई बढ़ेगी। किसी धार्मिक सामाजिक काम में भाग लेने का भी मौका मिलेगा। आपके लिए आज का दिन लव लाइफ के मामले में सुखद रहेगा। प्रेमी के साथ आपको रोमांटिक शाम बिताने का मौका मिलेगा। उपहार की प्राप्ति हो सकती है। किसी सगे संबंधी से मिलने का भी मौका मिलेगा।
भाग्य आपका 84 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।
मकर राशि, सटीक निर्णय का फायदा मिलेगा
मकर राशि के लोगों के लिए कल का दिन आर्थिक मामले में अच्छा रहेगा। आपकी कमाई बनी रहेगी और आप अपने लिए खरीदारी भी कर सकते हैं। कामकाज में आपको सहयोगियों और सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा। सितारे कह रहे हैं कि आपको कूटनीतिक चतुराई और सटीक निर्णय का फायदा मिलेगा। कोई बड़ी चाहत आपकी पूरी हो सकती है। प्रॉपर्टी से जुड़े काम में आपको सफलता मिल पाएगी। किसी वरिष्ठ व्यक्ति से आपको सहयोग मिलेगा। आप रुचिकर भोजन का भी आप आनंद ले पाएंगे।
भाग्य आपका 83 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।
कुंभ राशि,मानसिक उलझन महसूस कर सकते हैं
आपको आज कोई भी बड़ा फैसला लेने में जल्दबाजी करने से बचना होगा। आपकी राशि में चंद्रमा और राहु की युति होने से आप मानसिक उलझन महसूस कर सकते हैं। लेकिन गुरु की दृष्टि की वजह से आप प्रबंधन क्षमता का विशेष लाभ उठा पाएंगे। धर्म कर्म के काम में आपकी रुचि रहेगी और आप किसी सामाजिक कम में भी भाग ले सकते हैं। वाहन और सेहत पर भी आप धन खर्च कर सकते हं। फैमिली लाइफ में आपको जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। संतान की ओर से भी आपको खुशी मिलेगी। गुप्त शत्रुओं से भी आप सतर्क रहें।
भाग्य आपका 80 प्रतिशत तक साथ दे सकता है।
मीन राशि, गुप्त शत्रुओं से भी आपको सतर्क रहना चाहिए
कल का दिन मीन राशि के जातकों के लिए मानसिक उलझन भरा रहेगा। दिन भी आज खर्चीला रहने वाला है इसलिए बजट का ध्यान रखते हुए आपको काम करना चाहिए। पिता के सहयोग से आपको फायदा हो सकता है। सेहत के मामले में भी आपको अपना ध्यान रखना होगा। प्रोपर्टी संबंधी डील करने जा रहे हैं तो सभी पक्षों की जांच जरूर कर लें। गुप्त शत्रुओं से भी आपको सतर्क रहना चाहिए। पारिवारिक जीवन में आपको पिता के साथ वाद विवाद से बचना चाहिए नहीं तो उनकी नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है। आपको आज किसी वजह से यात्रा भी करनी पड़ सकती है। दिन के दूसरे भाग में कुछ जरूरी काम पूरा होने से मन प्रसन्न होगा। जीवनसाथी के सहयोग से आपकी कोई परेशानी दूर होगी।
भाग्य आपका 86 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।



