पूर्वी उत्तर प्रदेश में भी आंधी तूफान, बिजली कड़कने और तेज बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। उत्तर पश्चिम के कुछ इलाकों में भी कल आंधी तूफान, बिजली कड़कने और बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा, बिहार में भी बारिश होगी।
यूपी-बिहार समेत कई राज्यों में कल यानी कि 25 सितंबर को तेज बारिश, आंधी तूफान और बिजली कड़कने की चेतावनी जारी की गई है। ओडिशा, छत्तीसगढ़, आंध्र प्रदेश जैसे राज्यों में भी मूसलाधार बारिश का दौर कल भी जारी रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार, जम्मू कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड में कल यानी कि 25 सितंबर को भारी बारिश, बिजली कड़कने और आंधी तूफान की चेतावनी है। पूर्वी उत्तर प्रदेश में भी आंधी तूफान, बिजली कड़कने और तेज बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। उत्तर पश्चिम के कुछ इलाकों में भी कल आंधी तूफान, बिजली कड़कने और बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा, उत्तर प्रदेश में कल सतही हवाएं चलने की भी संभावना है।
मध्य भारत की बात करें तो पश्चिमी मध्य प्रदेश, पूर्वी मध्य प्रदेश, विदर्भ में कल तेज बारिश होगी। इसके अलावा, आंधी तूफान, बिजली कड़कने का भी अलर्ट है। इसके अलावा, पश्चिमी मध्य प्रदेश, पूर्वी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, विदर्भ में कुछ इलाकों में बहुत भारी बारिश भी हो सकती है। इस दौरान छत्तीसगढ़ में तेज हवाएं भी चलेंगी, जिनकी स्पीड 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच जाएगी।
बिहार-झारखंड में भारी बारिश की चेतावनी
मौसम विभाग के अनुसार, कल अंडमान और निकोबार द्वीप, बिहार, गंगा के मैदानी इलाकों वाले पश्चिम बंगाल, झारखंड, ओडिशा, उप हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम में भारी बारिश होगी। इसके अलावा, इन इलाकों में आंधी तूफान और बिजली कड़कने का भी अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा, ओडिशा में भी कल भारी बारिश होने जा रही है। बिहार और ओडिशा में तेज हवाएं चलेंगी, जिनकी स्पीड 70 किलोमीटर प्रति घंटे रहने की संभावना है।
पूरे पूर्वोत्तर भारत के राज्यों में भी जोरदार बारिश का अलर्ट है। अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा में बारिश होगी। अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा में कल आंधी तूफान और बिजली गिरने का भी अलर्ट जारी किया गया है।
महाराष्ट्र, तमिलनाडु, केरल समेत कई राज्यों में होगी तेज बारिश
पश्चिमी भारत में कल के मौसम की बात करें तो सौराष्ट्र, कच्छ में कल बारिश होने की संभावना है। मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा में तेज हवाएं चलेंगी। कोंकण, गोवा में आंधी तूफान का अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा, दक्षिण भारत को लेकर मौसम विभाग का कहना है कि रायलसीमा, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, केरल, माहे, लक्षद्वीप में कल बारिश होगी। तटीय कर्नाटक, उत्तरी आंतरिक कर्नाटक, तेलंगाना, दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक, तटीय आंध्र प्रदेश, यनम में भी बारिश होगी। वहीं, तटीय आंध्र प्रदेश, यनम, रायलसीमा, तेलंगाना में बिजली गिरने, आंधी तूफान का अलर्ट जारी किया गया है।


