एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। एकता कपूर के पॉपुलर शो ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ ने 17 साल बाद इस बार टीवी पर वापसी की। शो को काफी अच्छे रिव्यूज मिल रहे थे और इसका मुकाबला रूपाली गांगुली की हिट सीरीज ‘अनुपमा’ से किया जा रहा था। अनुपमा लगातार टीआरपी चार्ट में नंबर वन बना हुआ था।
स्मृति से नाराज नजर आए कलाकार
इसे देखते हुए कई लोग इसकी तुलना क्योंकि सास भी कभी बहू थी से करने लगे थे। इसके बाद एक इंटरव्यू में स्मृति ईरानी ने ‘अनुपमा’ को ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ का कॉम्पटीटर बताने की बात को खारिज किया था। उनके इस कमेंट से अनुपमा के कलाकार निराश हो गए हैं।
It’s officially Anupama cast vs Smriti Irani now.
byu/rashi_modi inIndianTellyTalk
कलाकारों ने कहा – ‘तुलना करना गलत’
अनुपमा में रूपाली गांगुली की दोस्त का किरदार निभाने वाली अदाकारा जसवीर कौर ने टिप्पणी की, “क्या यह बीच में ही बातचीत हो गई, या मैंने सवाल गलत सुना? आप एक ही चैनल पर अलग-अलग दौर के दो अलग-अलग शो की तुलना क्यों कर रहे हैं? एक 25 साल पहले कुछ और शो के साथ सबसे मशहूर शो था, और एक मौजूदा हिट शो है जो पिछले पांच सालों से चल रहा है। हां, कोई तुलना नहीं है, फिर भी उनकी तुलना हो रही है… हम्म।” अनुपमा में बा की भूमिका निभाने वाली अभिनेत्री अल्पना बुच ने टिप्पणी की, “माननीय स्मृतिजी आपसे ये अपेक्षित नहीं था”

किस बात को लेकर मचा बवाल
इंडिया टुडे को दिए एक इंटरव्यू में स्मृति ईरानी से सवाल किया गया था कि ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ की तुलना अनुपमा से किए जाने पर उन्हें कैसा लगता है? इस पर बात करते हुए स्मृति ने कहा, “जब कोई टीआरपी के मामले में 30वें नंबर पर पहुंच जाता है, तो आप हमारी प्रतिस्पर्धा हो सकते हैं, है ना? हम 25 साल पहले वहां थे। अगर आपमें 25 साल तक याद किए जाने की क्षमता है, तो हम कॉम्पटीशन की बात कर सकते हैं। अगर आप तीन बार सांसद रहे हैं, एक दशक तक कैबिनेट मंत्री रहे हैं, 25 साल तक भाजपा के सदस्य रहे हैं अगर आप प्रतिस्पर्धा करना चाहते हैं, तो आपको तथाकथित प्रतिस्पर्धी दायरे में सभी के साथ निष्पक्ष रहना होगा।”


