LPG Price Today 3 August 2026: अगस्त की शुरुआत कारोबारियों के लिए राहत लेकर आई थी और यह राहत आज भी जारी है. ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने 1 अगस्त को 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 200 रुपये से अधिक की कटौती की थी. 3 अगस्त को भी इन्हीं दरों पर सिलेंडर की बिक्री हो रही है. वहीं, 14.2 किलो वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में आज भी कोई बदलाव नहीं किया गया है.
घरेलू एलपीजी में क्या हुआ बदलाव?
अगर आप घरेलू गैस सिलेंडर बुक कराने का प्लान बना रहे हैं, तो फिलहाल कीमत को लेकर चिंता की जरूरत नहीं है. घरेलू एलपीजी सिलेंडर के रेट पहले जैसे ही बने हुए हैं. यानी 1 अगस्त के बाद से अब तक इसमें किसी तरह की बढ़ोतरी या कटौती नहीं हुई है.
क्या आज से बढ़ गए पेट्रोल-डीजल के रेट? जानें आपके शहर में ईंधन की ताजा कीमत
कमर्शियल गैस सिलेंडर के क्या हैं हाल?
होटल, रेस्टोरेंट, कैटरिंग और फूड बिजनेस से जुड़े लोगों के लिए अगस्त की शुरुआत अच्छी रही. 1 अगस्त को कमर्शियल सिलेंडर के दाम में हुई बड़ी कटौती का फायदा आज भी मिल रहा है. वैसे देखा जाए तो कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में पिछले दो महीनों से लगातार राहत देखने को मिली है. 1 जुलाई को 19 किलो वाले सिलेंडर के दाम 183.50 रुपए तक घटाए गए थे, जबकि 1 अगस्त को एक बार फिर दिल्ली में 202 रुपए, कोलकाता में 209 रुपए, मुंबई और चेन्नई में भी 200 रुपये से अधिक की कटौती की गई. यानी सिर्फ 31 दिनों में ही कमर्शियल सिलेंडर करीब 385–390 रुपए तक सस्ता हो चुका है. फिलहाल 3 अगस्त को भी यही रेट लागू हैं और ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने इसमें कोई नया बदलाव नहीं किया है.
क्या घरेलू सिलेंडर सस्ता होगा?
घरेलू एलपीजी की कीमतें अंतरराष्ट्रीय एलपीजी कीमतों, डॉलर-रुपये की विनिमय दर, फ्रेट कॉस्ट और सरकारी नीतियों के बेसिस पर तय होती हैं. फिलहाल इनमें कोई बदलाव नहीं हुआ है. अगर वैश्विक बाजार में कीमतों में नरमी बनी रहती है, तो आने वाले महीनों में घरेलू उपभोक्ताओं को भी राहत मिलने की संभावना बन सकती है. हालांकि, इसके बारे में अभी कोई ऑफिशियल ऐलान नहीं हुआ है.
पति से कमाई! कैफे जैसा खाना खिलाती है क्रिएटर, मांगती है 1000 रुपए


