आईसीसी वीमेंस टी-20 वर्ल्ड कप फ़ाइनल की लाइव ऑडियो कमेंट्री सुनें बीबीसी न्यूज़ हिन्दी पर


वीडियो कैप्शन, ICC EVENT Final Match

प्रकाशित

पढ़ने का समय: 1 मिनट

आईसीसी महिला टी-20 वर्ल्ड कप की यात्रा अब अपने अंतिम दौर में है. रविवार को ख़िताबी मुक़ाबले का फ़ाइनल ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच लंदन के लॉर्ड्स मैदान पर खेला जा रहा है.

ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी करने का फ़ैसला किया है.

पहले सेमीफ़ाइनल में मंगलवार को ऑस्ट्रेलिया ने वेस्ट इंडीज़ को आठ विकेट से हरा दिया. वहीं दूसरे सेमीफ़ाइनल मुक़ाबले में इंग्लैंड ने दक्षिण अफ्रीका को 40 रनों से हरा दिया.

दो सेमीफ़ाइनल के बाद अब फ़ाइनल के रोमांच को भी बीबीसी हिन्दी एक ख़ास कमेंट्री से आप तक पहुँचा रहा है.

ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड टीम की कप्तान

इमेज स्रोत, Getty Images

इस पूरे मैच की कमेंट्री बीबीसी न्यूज़ हिन्दी की वेबसाइट के अलावा यू-ट्यूब चैनल पर भी सुन सकते हैं.

मैच के पल-पल का हाल बीबीसी न्यूज़ हिन्दी के सौजन्य से आप तक पहुँचेगा.

बीबीसी के लिए कलेक्टिव न्यूज़रूम की ओर से प्रकाशित.



Source link

Scroll to Top